औसा में जलसा-ए-सीरतुन्नबी ﷺ और इस्लाह-ए-मुआशरा का आयोजन
औसा (प्रतिनिधि) – औसा तालुका में जमीयत उलेमा औसा के एहतेमाम में जलसा-ए-सीरतुन्नबी ﷺ और इस्लाह-ए-मुआशरा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 सितम्बर 2025, सोमवार को नमाज़-ए-मगरिब के बाद मस्जिद कुरैश, कुरैश मोहल्ला, औसा में संपन्न होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हाफिज नदीम साहिब सिद्दीकी (सदर जमीयत उलेमा महाराष्ट्र) करेंगे। वहीं विशेष मेहमान के तौर पर मुफक्किर-ए-मिल्लत हज़रत मौलाना मोहम्मद अब्दुल कवी साहब (हैदराबाद) शिरकत फरमाएँगे।
आयोजकों ने बताया कि इस जलसे का उद्देश्य समाज में आपसी एकता, भाईचारा और सीरत-ए-नबी ﷺ की रोशनी में सामाजिक सुधार लाना है। इस मौके पर उलमा-ए-किराम अपने विचार पेश करेंगे और सीरत-ए-रसूल ﷺ से जुड़ी हिदायतें बयान करेंगे।
मुस्लिम बंधुओं से अधिक से अधिक तादाद में शामिल होकर जलसे को कामयाब बनाने की अपील की गई है।
नोट: जलसे के बाद तकरीर-ए-तमाम पर जलसे का समापन होगा।


0 Comments