लातूर में 4 नवंबर को होगा भव्य ‘इजलास-ए-आम’; शाही इमाम-ए-पंजाब मौलाना उस्मान साहब लुधियानवी करेंगे खिताब
लातूर : शहर में धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से बुधवार, 4 नवंबर 2026 को भव्य इजलास-ए-आम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में पंजाब के शाही इमाम हज़रत मौलाना उस्मान साहब लुधियानवी दामत बरकातुहुम विशेष रूप से उपस्थित रहकर अपने विचारों से लोगों का मार्गदर्शन करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम बुधवार को नमाज-ए-मग़रिब के बाद ईदगाह मैदान, बार्शी रोड, लातूर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन ‘शहरियाने लातूर’ की ओर से किया जा रहा है।
इस इजलास में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों एवं नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों ने शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक कार्यक्रम का लाभ उठाएं।
महिलाओं के लिए पर्दे के साथ विशेष इंतजाम
आयोजकों की ओर से महिलाओं के लिए पर्दे के साथ बैठने की विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हो सकें।
कार्यक्रम का विवरण :
- दिनांक : बुधवार, 4 नवंबर 2026
- समय : नमाज-ए-मग़रिब के बाद
- स्थान : ईदगाह मैदान, बार्शी रोड, लातूर
- मुख्य वक्ता : हज़रत मौलाना उस्मान साहब लुधियानवी (शाही इमाम-ए-पंजाब)
- आयोजक : शहरियाने लातूर
आयोजकों ने तमाम लोगों से इस इजलास-ए-आम में शिरकत करने की अपील की है।

0 Comments