जीवन का मक़सद ०००००००००००००००००००००००००००
*जीवन अनमोल है — सांस का सफ़र और ईश्वर का मार्ग*
*बशीर शेख 'कलमवाला '* ✍️
जीवन अनमोल है। पृथ्वी की काया में एक बार ही आना है और एक बार ही जाना है। सांस शुरू होने से सांस बंद होने का सफ़र ही जीवन है।
इस अल्प समय में इंसान को ऐहिक और पारलौकिक जीवन में कामयाब बनना है। इसका मार्ग कुरआन और प्रेषित मुहम्मद सल्ल. के मार्गदर्शन में निहित है।
इंसान को जीने के सभी विकल्प मौजूद हैं। उसके लिए ईश्वर ने समय सीमा तय की हुई है। लेकिन इसके आने का और जाने का समय इंसान को पता नहीं। इसलिए जितना भी समय इंसान को मिलता है, वो बस अपने अंदर पवित्रता, नम्रता, प्रेम, ईश्वर की आराधना, उसके मार्ग पर चलना और मोह, माया एवं सभी बुरी बातों से बचना है — जिसको कुरआन और प्रेषित मुहम्मद सल्ल. ने बताया है।
साथ ही हमें हमारे संविधान का मार्ग भी अपनाना है। मुझे तो लगता है, जो कुरआन एवं प्रेषित सल्ल. के मार्गदर्शन पर अपना जीवन व्यतीत करता है, वो अपने आप भारतीय संविधानिक मूल्यों को भी अपने अंदर समा लेता है। क्योंकि संविधान भी समानता, न्याय, बंधुता, एकात्मता, इंसाफ और सभी तरह के विकास की बात करता है।
ईश्वर ने कुरआन में इन बातों का ज़िक्र किया है, जिसमें मनुष्य की भलाई छुपी है। इसलिए मैं चाहता हूँ कि हमें ईश्वर का मार्ग समझें। इसके लिए हमें प्रयासरत रहना चाहिए। लोग भौतिकता की चमक-दमक में उसके मूल स्वभाव को भूल रहे हैं और अपना जीवन अपने हाथों से असह्य बना रहे हैं।
हम सबको ईश्वर ने एक मक़सद के तहत इस ज़मीन पर भेजा है और आगे क्या होने वाला है, ये बताया है। मगर हम उस राह पर चलने के लिए तैयार नहीं; चल भी रहे हैं तो बहुत कम पैमाने पर। इसीलिए हम अपने आप को बेहतर बनाएँ और ईश्वर के महेबूब बंदे बनने की कोशिश करें। अल्लाह हम सबको नेक तौफिक दे. आमीन... धन्यवाद।

0 Comments