औसा में 7 जून को होगा “खत्मे नुबुव्वत व कौमी एकता” जलसा
औसा (प्रतिनिधि): मजलिसे उलेमा व जमीयते उलेमा, औसा की ओर से आगामी 7 जून 2026 को “खत्मे नुबुव्वत व कौमी एकता” विषय पर एक भव्य जलसे का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम औसा स्थित लंगरपट्टी कब्रिस्तान के बाजू के मैदान में नमाज़-ए-मगरिब के बाद शाम 7:15 बजे लंगर पट्टी क़ब्रस्तान के बाजु के मैदान मे आयोजित होगा।
जलसे की निगरानी मजलिसे उलेमा व जमीयते उलेमा, औसा द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम में पंजाब के प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान एवं शाही इमाम पंजाब हज़रत उस्मान साब लुधियानवी शाही ईमाम पंजाब से तशरीफ़ ला रहे हैँ उनका ईमान अफ़रोज़ बयान होगा
इस प्रोग्राम मे हज़ारो की संख्या मे उपस्थित रहने का आव्हान मजलिस उलमा औसा व वसीम भैया खोजन और दोस्त अहबाब इंतज़ामिया कमिटी औसा व शहरियाने औसा ने किया है

0 Comments