ऑर्बिट स्कूल में भाषण प्रतियोगिता-तहुरा मुहम्मद मजहरोद्दीन पटेल को मिला प्रथम स्थान
औसा(प्रतिनिधी)ऑर्बिट प्री-प्रायमरी इंग्लिश स्कूल में “तीसरे अशरे और ताक रातों की अहमियत” विषय पर भाषण (स्पीच) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इस प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा तहुरा महमदी मजहर पटेल ने भाग लिया और अपने प्रभावी भाषण से प्रथम स्थान प्राप्त किया.
तहुरा मुहम्मद मजहरोद्दीन पटेल ने प्रतियोगिता में आत्मविश्वास के साथ अपने भाषण में तीसरे अशरे और ताक रातों की अहमियत पर विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत किए.इस नुमाया कामयाबी पर स्कूल की ओर से तहुरा महमदी मजहर पटेल को सर्टिफिकेट ऑफ अचिव्हमेंट देकर सम्मानित किया गया.इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं प्रिंसिपल तथा डायरेक्टर ऍड.इकबाल शेख ने छात्रा का अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं.

0 Comments