हज-2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 24 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
मुंबई, 20 जुलाई। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 (1448 हिजरी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला किया है। जारी सर्कुलर के अनुसार अब इच्छुक आवेदक 24 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हज कमेटी ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद आवेदन की समय-सीमा में कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा।
सर्कुलर में बताया गया है कि कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की हज कमेटियों तथा पासपोर्ट जारी होने में देरी के कारण आवेदन नहीं कर पाने वाले लोगों के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है।
हज यात्रियों के चयन के लिए डिजिटल कुर्रा (Random Selection) की प्रक्रिया 30 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई में आयोजित की जाएगी। इस प्रक्रिया का सीधा प्रसारण (Live Streaming) भी किया जाएगा।
कुर्रा के बाद चयनित और प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) के आवेदकों की सूची हज कमेटी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी तथा चयनित आवेदकों को SMS के माध्यम से भी सूचना दी जाएगी।
सर्कुलर के अनुसार, अस्थायी रूप से चयनित सभी हज यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 अग्रिम हज राशि जमा करनी होगी।
0 Comments