डि के शिवकुमार के चाणक्य से बची हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार.
कांग्रेस की डूबती नैया को अगर कोई पार लगा सकता है तो वो हैं डीके शिवकुमार. चाहे कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस को जीत का स्वाद चखाने का काम हो या फिर तमिलनाडु में अपनी पूरी ताकत से कांग्रेस की सरकार बनाने की बात. जब राज्यसभा चुनाव के वोटिंग में पेंच फंसा, तो कर्नाटक में उल्टी गंगा बहाने वाले डीके शिवकुमार ने ऐसी चाल चली कि, बीजेपी के विधायकों ने भी कांग्रेस को वोट दे दिया. अब हिमाचल में कांग्रेस की सरकार पर संकट मंडराया है, तो एकबार फिर कांग्रेस के संकटमोचन बनकर शिमला पहुंचे हैं डीके शिवकुमार. यूं कहे कि जब भी कांग्रेस पार्टी मुश्किल में फंसी है, तो पार्टी ने डीके शिवकुमार पर पूरा भरोसा जताया है. इसी भरोसे से डीके को हिमाचल भेजा गया है.
0 Comments