**लेटेस्ट ओपिनियन पोल में दक्षिण के राज्यों में कांग्रेस-INDIA को बंपर सीटें.*
_महाराष्ट्र रिपोर्टर_ _पॉलिटिकल न्युज ब्युरो_
वैसे अब तक जितने ओपिनियन पोल हुए है उनमें कर्नाटक की 28 सीटों में से बीजेपी को 20 से 24 सीटें मिलने का अनुमान था लेकिन 30 मार्च को जारी लोक पोल के ओपिनियन पोल के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस 12 से 14 सीटें जीत सकती है. *बीजेपी-NDA के मिशन 400 हो जाएगा* फेल_*
मिशन 400 के लिए पाई-पाई जोड़ने में लगी है. 2019 में यूपी, राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली समेत कई राज्यों में बीजेपी ने अधिकतम नंबर टच कर दिया था और इन राज्यों में इससे ज्यादा सीटें जीतना संभव नहीं. बीजेपी उम्मीद लगाए बैठी है कि दक्षिण राज्यों से जितनी ज्यादा सीटें मिलेंगी वो बोनस का काम करेगी लेकिन लोकपोल के अनुमान बीजेपी की उम्मीदें तोड़ने वाली हैं.
कर्नाटक के लिए आए लोक पोल के ओपिनियन पोल के ये है अनुमान
वैसे अब तक जितने ओपिनियन पोल हुए है उनमें कर्नाटक की 28 सीटों में से बीजेपी को 20 से 24 सीटें मिलने का अनुमान था लेकिन 30 मार्च को जारी लोक पोल के ओपिनियन पोल के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस 12 से 14 सीटें जीत सकती है. बीजेपी के हाथ में 10-12 सीटें आ सकती हैं. ये अनुमान तब जबकि बीजेपी ने जेडीएस से अलायंस किया है. जेडीएस के हाथ भी कुछ खास लग नहीं रहा है.
कर्नाटक में DK शिव कुमार कर रहे हैं खेल
लेटेस्ट ओपिनियन पोल में सबसे बड़ा सरप्राइज कर्नाटक से आ रहा है, जहां कांग्रेस के इलेक्शन स्ट्रैटजिस्ट डीके शिव कुमार का जलवा फिर देखने को मिल सकता है. वैसे आपको बता दें कि, 2022 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में डीके के इलेक्शन मैनेजमेंट से कांग्रेस ने न केवल सरकार बना ली बल्कि बीजेपी के हाथ से दक्षिण का एकमात्र राज्य छीन लिया. अब तक के ओपिनियन पोल में कर्नाटक कांग्रेस के काबू से बाहर माना जा रहा था लेकिन लोक पोल के ओपिनियन पोल का अनुमान है कि, INDIA गठबंधन न केवल तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना में एकतरफा जीत सकता है बल्कि कर्नाटक में भी 2019 के मुकाबले पांच-छह गुना बड़ी जीत हो सकती है.

0 Comments