हज 2026 के लिए चयन प्रक्रिया आज 13 अगस्त को

 

हज 2026 के लिए चयन प्रक्रिया आज 13 अगस्त को



औसा (प्रतिनिधी)

हज 2026 के लिए तीर्थयात्रियों के चयन का कार्य 13 अगस्त को सुबह 11:30 बजे हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुम्बई के कार्यालय में होगा। चयन प्रक्रिया डिजिटल रैंडम सिलेक्शन के माध्यम से की जाएगी। चयनित तीर्थयात्रियों को उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए सूचित किया जाएगा और उन्हें 1,52,300 रुपये की पहली किस्त 20 अगस्त 2025 तक जमा करनी होगी।

इस साल औसा से 76 व्यक्तियों ने हज का फॉर्म भरने की जानकारी ख़ादिमूल हुज्जाज शेख बासीद, सय्यद हबीब, सय्यद रिज़वान और शाजाहा सर ने दी

यदि किसी कारणवश चयन प्रक्रिया में कोई समस्या आती है तो इसकी जानकारी हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments