औसा में अन्याय व अत्याचार के विरोध में भव्य मुक मोर्चा 25 अगस्त को

 📰 औसा में अन्याय व अत्याचार के विरोध में भव्य मुक मोर्चा 25 अगस्त को





औसा (प्रतिनिधि) – औसा शहर में 25 अगस्त 2025, सोमवार को एक भव्य मुक मोर्चा आयोजित किया जा रहा है। यह मोर्चा शेतकरी, व्यापारी, वाहन चालक, कुरैशी समाज तथा शेतमजदूर अल्पसंख्यांक समाज के ऊपर हो रहे अन्याय और अत्याचार के विरोध में निकाला जाएगा।


मोर्चा सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। इसकी शुरुआत किल्ला मैदान से होगी और यह तहसील कार्यालय, औसा तक पहुंचेगा।


आयोजकों का कहना है कि समाज पर हो रहे अन्याय और दमन के खिलाफ अब आवाज उठाना आवश्यक है और इसी उद्देश्य से यह मोर्चा बुलाया गया है।

यह मोर्चा जमिअतुल कुरैश कमिटी, औसा द्वारा आयोजित किया गया है।

👉 आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस शांतिपूर्ण आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।






Post a Comment

0 Comments