*सामाजिक सेवा का सम्मान-इंजि.अजहरउल्ला हाश्मी को ‘राहत ख़िदमत-ए-ख़ल्क’ पुरस्कार*
औसा (प्रतिनिधी)-सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय और निरंतर योगदान देने वाले हरदिल अज़ीज़ इंजि.अजहरउल्ला हाश्मी को प्रतिष्ठित ‘राहत ख़िदमत-ए-ख़ल्क’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया.यह सम्मान महेताबसाब अजमोद्दीन पटवारी एज्युकेशन अँड वेलफेयर सोसायटी की ओर से मान्यवरों के हाथों प्रदान किया गया.इंजि.हाश्मी को समाज सेवा,जरूरतमंदों की मदद, शैक्षणिक सहयोग तथा सामाजिक जनजागरण जैसे विविध क्षेत्रों में उनके सराहनीय और समर्पित कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया.उन्होंने समय-समय पर गरीब और वंचित वर्ग की सहायता कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है.कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने उनके सेवा भाव, समर्पण और समाज के प्रति प्रतिबद्धता की मुक्तकंठ से सराहना की.वक्ताओं ने कहा कि इंजि. हाश्मी का कार्य समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनका योगदान सामाजिक एकता व मानवीय मूल्यों को मजबूत करने वाला है.इस अवसर पर उद्योजक हिमायत पटेल, नगरसेवक मौलाना कलिमुल्ला, कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी अमर खानापूरे, शेख रसूल गुरुजी, शेख फकीरपाशा, डॉ.आर.आर.शेख,डॉ.शोएब सय्यद,नगरसेवक बासीद शेख, मुजाहेद पटेल,ऍड.समीयोद्दीन पटेल,ऍड.इकबाल शेख,ऍड. मजहर शेख,इंजि.अजहर शेख, जाफर पटेल,मजहर पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.यह सम्मान समारोह ऑर्बीट प्री-प्रायमरी इंग्लिश स्कूल के वार्षिक स्नेहसंमेलन के अवसर पर आयोजित किया गया,जहाँ बड़ी संख्या में पालक, विद्यार्थी और नागरिक मौजूद रहे.


0 Comments