औसा में जलसा सीरतुन नबी ﷺ और इस्लाह-ए-मुआशरा का जलसा आज
औसा :
मदरसा अरबिया सिराज-उल-बनात, औसा की जानिब से सीरतुन नबी ﷺ व इस्लाह-ए-मुआशरा का एक बड़ा जलसा आयोजित किया जा रहा है। यह प्रोग्राम आज 4 सितंबर 2025, दिन गुरुवार, नमाज-ए-मगरिब के बाद औसा के केलगावकर फंक्शन हाल लातूर-औसा रोड, औसा में होगा।
इस जलसे की सदारत और मेहमाने ख़ुसूसी हजरत मौलाना सलमान साहब बिजनौरी नक्शबंदी फरमाएँगे। आप खलीफा हजरत लुकमान शाहिद रहमतुल्लाह अ. और हजरत मौलाना हाफिज मोहम्मद अनीस साहब (शेखुल हदीस व दारुल उलूम नदवतुल उलेमा, लखनऊ) के सिलसिले से ताल्लुक रखते हैं।
आयोजकों ने अहल-ए-औसा और इर्द-गिर्द के मुसलमानों से गुजारिश की है कि इस जलसे में ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत करें और कुरआन व सुन्नत की रोशनी में समाजी इस्लाह का पैग़ाम हासिल करें।
🕰 तारीख : 4 सितंबर 2025, गुरुवार
🕌 वक़्त : बाद नमाज-ए-मगरिब के बाद
☎ संपर्क : 9422657228 / 8055258710

0 Comments