नन्हे हाथों से बड़ी नेकी-रमज़ान में मासूम बच्चों ने दिखाया इंसानियत और सदका-ए-जारीया का खूबसूरत पैग़ाम

 नन्हे हाथों से बड़ी नेकी-रमज़ान में मासूम बच्चों ने दिखाया इंसानियत और सदका-ए-जारीया का खूबसूरत पैग़ाम



     औसा(प्रतिनिधी) रमज़ान का मुबारक महीना आते ही इबादत,रहमत और नेकी का माहौल बन जाता है.इसी पाक माह में ऑर्बिट प्री-प्रायमरी इंग्लिश स्कूल ने हर साल की तरह इस वर्ष भी बच्चों में दान और हमदर्दी की भावना विकसित करने के लिए सदका बॉक्स एक्टिविटी का आयोजन किया.नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी छोटी-छोटी बचत से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.किसी ने अपनी पॉकेट मनी दी,तो किसी ने अपनी पसंदीदा चीज़ छोड़कर नेकी का रास्ता चुना.इन मासूम हाथों ने यह साबित कर दिया कि भलाई की शुरुआत छोटी हो सकती है,लेकिन उसका असर बहुत बड़ा होता है.जमा होनेवाले सदके की रकम से जरूरतमंदो की मदद की जायेगी.



     इसीतरहा स्कूल के सामने स्थित नबी मस्जिद का तामीरी काम जारी है.मस्जिद की तामीर को सदका-ए-जारीया का बेहतरीन जरिया मानते हुए सभी बच्चों से अपील की गई कि वे भी इस नेक काम में अपना योगदान दें.बच्चों ने इस अपील को दिल से स्वीकार किया और केवल एक हफ्ते में 10,670/- रुपये की रकम जमा कर दी.आज जुमा के नमाज से पहले यह रकम मस्जिद कमेटी के सदर अलहाज सुलतानसाब बागवान और इमाम मौलाना फेरोजसाब ईशाअती को सम्मानपूर्वक सौंपी गई.इस अवसर पर सभी ने बच्चों के इस जज़्बे की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की.वाकई,यह पहल सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं,बल्कि बच्चों के दिलों में इंसानियत,रहमदिली और समाज सेवा के बीज बोने की एक खूबसूरत कोशिश है.अल्लाह तआला इन नन्हे हाथों की इस बड़ी नेकी को कबूल फरमाए और उन्हें आगे भी ऐसे ही नेक काम करने की तौफीक अता फरमाए… आमीन.



Post a Comment

0 Comments