महाराष्ट्र जमीयत उलेमा के अध्यक्ष हज़रत मौलाना हाफ़िज़ नदीम सिद्दीकी की प्रमुख उपस्थिति मे औसा में दीनी तालीमी बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आज

 

*औसा में दीनी तालीमी बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आज* 





औसा प्रतिनिधी : महाराष्ट्र जमीयत उलेमा के अध्यक्ष हज़रत मौलाना हाफ़िज़ नदीम सिद्दीकी आज, मंगलवार (25 अगस्त) को औसा शहर के पटेल चौक स्थित मस्जिद नूर-उल-इस्लाम में पहुंचेंगे।

मगरिब की नमाज़ के बाद मस्जिद नूर-उल-इस्लाम में दीनी तालीमी बोर्ड के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में दीनी तालीमी शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इस बैठक में अधिक से अधिक मित्रों एवं संबंधित लोगों से उपस्थित रहने की अपील मौलाना मुहम्मद अमजद ने की है।

बैठक : मंगलवार, 25 अगस्त 2026

समय : मगरिब की नमाज़ के बाद

स्थान : मस्जिद नूर-उल-इस्लाम, पटेल चौक, औसा




Post a Comment

0 Comments