पैदल हज सफर पर निकले शिहाब चोट्टुर के साथ पाकिस्तान ने किया फरेब!
केरल पैदल हज के सफर के लिए रवाना हो चुके शिहाब भाई को पाकिस्तानी हुकुमत ने धोखा दिया है. करीब 4 महिने इंतज़ार करवाने के बाद कईं शर्तों के साथ पाकिस्तान ने शिहाब भाई को विजा दिया. तब तक वो बाॅर्डर पर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे. और आज खबर आ रही हैं कि शिहाब भाई इराण में पहुँच गए. आप सभी लोगों की तरह मेरे भी जेहन में यह सवाल आया कि शिहाब भाई लाहौर से सीधा इराण कैसे पहुंचे? तो दर असल बात यह है के पाकिस्तानी हुकुमत ने शिहाब भाई को लाहौर से आगे पैदल सफर करने इजाजत रद्द करते हुए हवाई जहाज से इराण के लिए रवाना किया. इस बारे में पंजाब के शाही इमाम ने पाकिस्तानी हुकुमत की सख्त तनकीद (कडी आलोचना) की है.
अब सवाल यह है कि पाकिस्तानी हुकुमत ने ऐसा क्यों किया? पाकिस्तान की तरफ से यह बयान जारी किया गया है कि शिहाब की हिफाजत (सुरक्षितता) को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. तो अब देखते हैं कि शिहाब भाई का इराण का सफर कैसा रहेगा? हम तो यहीं दुआ करेंगे कि अल्लाह सुबहान व तआला शिहाब भाई का तबील सफर आसान फरमाए! आमीन!! 🤲
- शाहबाज इ. तालिकोटे ✍

0 Comments