राष्ट्रोन्नयन में शिक्षकों का अमूल्य योगदान प्राचार्या डॉ. पूनम नाथानी : रोटरी क्लब लातूर द्वारा शिक्षकों का किया गया सम्मान

राष्ट्रोन्नयन में शिक्षकों का अमूल्य योगदान

प्राचार्या डॉ. पूनम नाथानी : रोटरी क्लब लातूर द्वारा शिक्षकों का किया गया सम्मान



लातूर : प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शिक्षक का अमूल्य योगदान होता है। विद्यार्थियों के जीवन को सुंदर बनाने के लिए शिक्षक निरंतर प्रयासरत रहते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब लातूर द्वारा उत्कृष्ट कार्य करनेवाले शिक्षकों का सम्मान किए जाने पर दयानंद विधि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम नाथानी ने आनंद व्यक्त किया.

श्रीकिशन सोमाणी स्कूल के सभागार में रविवार को आयोजित शिक्षक गौरव समारोह में उन्होंने यह बात कही। कार्यक्रम के अध्यक्ष रोटरी क्लब लातूर के अध्यक्ष जकी खान कायमखानी थे। मंचपर निलंगा पंचायत समिति के विस्तार अधिकारी संतोष स्वामी, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रा. डॉ. संदीपान जगदाळे, रविशंकर हिंगणे, रोटरी क्लब लातूर के सचिव विश्वनाथ निगुडगे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर विस्तार अधिकारी संतोष स्वामी ने रोटरी के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान करके रोटरी क्लब लातूर ने उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है।

रोटरी क्लब लातूर के अध्यक्ष जकी खान कायमखानी ने कहा कि शिक्षक आदर्श विद्यार्थी तैयार करने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। शिक्षा के माध्यम से नैतिकता को भी सशक्त किया जाना चाहिए. नैतिकत आचरण से ही उत्कृष्ट समाज की रचना होती है. रोटरी क्लब लातूर समाज के लिए सद्भावना और शांति बढ़ाने, स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र में विविध प्रकल्प चलाकर मानवतावादी दृष्टिकोण से कार्य करता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को संवारनेवाले शिक्षकों का सम्मान रोटरी क्लब लातूर द्वारा किया गया है.
इस अवसर पर शिक्षक गौरव पुरस्कार से सुधाकर मोरे, मोतीबुवा गोसावी, जमिलाबी पटेल, गीतांजली कवडे, जालिंदर कांबळे, अ. वाजीद शेख, गौसोद्दीन शेख का सम्मान किया गया। साथ ही सैटेलाइट क्लब की ओर से श्रुति गोडे, प्रा. डॉ. अनिता सोनवणे, तृप्ती जेउरकर, फईमबानो सय्यद को भी शिक्षक गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में हरिप्रसाद सोमाणी, सुरेश पेन्सलवार, मोहन परदेशी, महेंद्र जोशी, विनोद लड्डा, रेड्डी सर, अनिल थोरमोटे, नरेश कोरे, प्रविण होळीकर, आसीफ सैयद, प्रवीण रणदिवे, सुशांत कुलकर्णी, पुरुषोत्तम कालिया, रामनिवास धूत, रामप्रसाद राठी, सुनिल कोचेटा, एडवोकेट सतिश दिवाण, गोपाल राठी, कौशल्या सोनकवडे, वनिता लचुरिया, हर्षद राजूरकर, ब्रह्मकुमार सुवर्णकार, विश्वजीत कदम, अनिरुद्ध मुचलमकर सहित शिक्षक एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे। उत्कृष्ट सुत्रसंचालन आसिफ सय्यद ने किया. आभार विश्वनाथ निगुडगे ने व्यक्त किया.

Post a Comment

0 Comments