जनाब सैयद अहमद पाशाह कादरी ज़रीन कलाह का इंतकाल

 जनाब सैयद अहमद पाशाह कादरी ज़रीन कलाह का इंतकाल

हैदराबाद, 3 फ़रवरी 





कुल हिंद मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के महासचिव (मुतमिद-ए-उमूमी) एवं पूर्व विधायक जनाब सैयद अहमद पाशाह कादरी ज़रीन कलाह का मंगलवार, 3 फ़रवरी को बाद नमाज़-ए-मग़रिब 72 वर्ष की आयु में इंतकाल हो गया।



नमाज़-ए-जनाज़ा बुधवार, 4 फ़रवरी को बाद नमाज़-ए-ज़ुहर (जमाअत 1:20 बजे) जामा मस्जिद हकीम मीर वज़ीर अली, फतह दरवाज़ा में अदा की जाएगी। इसके बाद तदफीन अहाता मस्जिद हज़रत सैयद मुहीउद्दीन पाशाह ज़रीन कलाह रहमतुल्लाह अलैह, नूर ख़ान बाज़ार में अमल में आएगी।

पसमांदगान में एक साहबज़ादे मौलाना सैयद क़ादिर मुहीउद्दीन कादरी जुनैद पाशाह ज़रीन कलाह और दो साहबज़ादियां शामिल हैं।

फ़ातेहा-ए-सीयूम गुरुवार को बाद नमाज़-ए-असर मस्जिद हज़रत सैयद मुहीउद्दीन पाशाह ज़रीन कलाह रहमतुल्लाह अलैह, नूर ख़ान बाज़ार में मुक़र्रर है।


अधिक जानकारी के लिए 9866112393 या 9000008138 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments