औसा मे हज तरबियती कैंप


औसा में हज 2026 के लिए तरबियती कैंप का आयोजन
औसा (लातूर) – हज 2026 के मुक़द्दस सफर पर जाने वाले हाजियों के लिए औसा में एक दिवसीय “हज तरबियती कैंप – 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप खादीमुल हुज्जाज औसा और मरकज़ हज कमेटी जिला लातूर की जानिब से रखा गया है, जिसमें हज कमेटी और प्राइवेट टूर से जाने वाले सभी हाजियों को शामिल होने की अपील की गई है।
कैंप का मुख्य उद्देश्य हज से जुड़ी मुकम्मल और सही जानकारी देना है, ताकि हाजी अपने सफर को आसानी और सही तरीके से अंजाम दे सकें। इस दौरान अहम खिताब और तरबियत सेशन होंगे, जिसमें मेहमाने खुसूसी के तौर पर मुफ्ती आरिफ साहब विच्यती (बीड़) मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मौलाना सैय्यद कलीमुल्लाह साहब कादरी भी अपने खिताब से रहनुमाई करेंगे।
कार्यक्रम 11 अप्रैल 2026, शनिवार को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक एन.बी.एस. सुलेमान फंक्शन हॉल, औसा में आयोजित किया जा रहा है 
आयोजकों की ओर से बताया गया है कि सभी मेहमानों और आजमीन-ए-हज के लिए दोपहर के खाने का इंतजाम रहेगा, वहीं महिलाओं के लिए पर्दे का भी मुकम्मल इंतजाम किया गया है।
लातूर जिले के सभी आजमीन-ए-हज से इस दीनि और अहम तरबियती कैंप में ज्यादा से ज्यादा तादाद में शामिल होने की गुजारिश की गई है।
आयोजन समिति में शेख शाहजहां सर, सैय्यद हबीब साहब, शेख बासिद खुर्शीद साहब और सैय्यद मुकतदर अली इन्नामदार शामिल हैं।
अंत में दुआ की गई कि अल्लाह तआला तमाम हाजियों का सफर आसान फरमाए और उनके हज को कबूल करे। आमीन।





 

Post a Comment

0 Comments