हज 2026 हेतु उस्मानाबाद में तब्रियती कैंप 4 जनवरी को आयोजित
उस्मानाबाद – अंजुमन-ए-ख़ुद्दाम-ए-हुज्जाज जिला उस्मानाबाद द्वारा हज-2026 के लिए तैयारियों की शुरुआत कर दी गई है। हज यात्रियों को मार्गदर्शन, स्वास्थ्य जानकारी और आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु संस्था की ओर से इस वर्ष भी मुफ़्त तब्रियती कैंप आयोजित किया जा रहा है।
संस्था पिछले 19 वर्षों से हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। इस वर्ष भी हज यात्रियों को एहराम पहनने का तरीका, सफर के दौरान की आवश्यक जानकारी, मदीना-मक्का, एहराम की पाबंदियाँ और हज की तमाम प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
📌 कैंप का कार्यक्रम
तारीख: 4 जनवरी 2026
स्थान: मस्जिद अकमल-उल-उलूम, मिठीखाना उस्मानाबाद
समय: सुबह 9:30 बजे – शाम 5:30 बजे
इस प्रशिक्षण शिविर में औरंगाबाद से विशेषज्ञ टीम मार्गदर्शन करेगी, जिनमें प्रमुख रूप से—
अताउल्लाह सय्यद मजिद अनवर साहब – सचिव, हज कमेटी औरंगाबाद एवं सदस्य हज सिलेक्शन सोशल वेलफेयर फेडरेशन महाराष्ट्र
जनाब शेख फैज़ान साहब – सचिव, H.P.S.W. Federation, औरंगाबाद
जनाब कादरी अब्दुल साहब – मेंबर, H.P.S.W. Federation, औरंगाबाद
ये विशेषज्ञ हज की संपूर्ण प्रक्रिया, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां तथा एहराम पहनने के तौर-तरीकों पर मार्गदर्शन देंगे।
📌 हाजियों के लिए विशेष सुविधा
हज पर जाने वाले यात्री इस तब्रियती कैंप से प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे। संस्था द्वारा हज यात्रियों के लिए आवश्यक ,, लेपल कार्ड आदि का सामान भी मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।
अंत में संस्था के सदर सैयद सादिर हुसैन ने जिले भर के सभी संभावित हज यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित दिनांक को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस प्रशिक्षण का लाभ उठाएँ।
(मोब. 9921610884)


0 Comments