*दारुल यतामा मदरसा तक़वियतुल ईमान,औसा में अज़ीमुशान जलसा-ए-आम*
*हज़रत मौलाना मुहम्मद हुज़ैफ़ा साहब वस्तानवी की होगी ख़ुसूसी तक़रीर*
*औसा (प्रतिनिधी):* दारुल यतामा मदरसा अरबिया तक़वियतुल ईमान,औसा की जानिबसे एक अज़ीमुशान जलसा-ए-आम का आयोजन रविवार,18 जनवरी 2026 को बाद नमाज़-ए-मगरिब किया जा रहा है.इस रूहानी व इल्मी जलसे में ज़िले और आसपास के इलाक़ों से बड़ी तादाद में उलेमा-ए-किराम,हाफ़िज़-ए-क़ुरआन और अकीदतमंदों की शिरकत की उम्मीद है.जलसे की सदारत कारी असरारुल हक़ साहब (नांदी),नायब सदर बज़्म-ए-हसन,महाराष्ट्र फरमाएंगे,जबकि ख़िताब-ए-ख़ास हज़रत मौलाना मुहम्मद हुज़ैफ़ा साहब वस्तानवी (रईसुल जामिआ इसाअतुल उलूम,अक्कलकोवा) पेश करेंगे.जलसे में दीनी तालीम की अहमियत, इस्लाही पैग़ाम और समाजी बेदारी जैसे मौज़ूआत पर रोशनी डाली जाएगी.मदरसा इंतज़ामिया की जानिब से तमाम तैयारियाँ मुकम्मल कर ली गई हैं.इंतज़ामिया ने तमाम मोमिनीन से गुज़ारिश की है कि वक़्त पर शिरकत कर इस रूहानी जलसे को कामयाब बनाएं.

0 Comments