औसा में जलसा ‘तकमीले नाज़िरा-ए-कुरआन’ मकतब-ए-हाशमी का आयोजन 27 अप्रैल को

 औसा में जलसा ‘तकमीले नाज़िरा-ए-कुरआन’ का आयोजन 27 अप्रैल को





औसा (लातूर): हाशमी नगर स्थित मकतब-ए-हाशमी की ओर से 27 अप्रैल 2026 को भव्य जलसा ‘तकमीले नाज़िरा-ए-कुरआन’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 34 खुशकिस्मत तलबा व तालिबात द्वारा नाज़िरा-ए-कुरआन मुकम्मल किया जाएगा तथा बच्चों का दिलचस्प प्रोग्राम भी पेश किया जाएगा।

कार्यक्रम की सदारत हज़रत मौलाना मुहम्मद अमजद साहब सिद्दीकी करेंगे, जबकि खास मेहमान के रूप में हज़रत मौलाना मुफ्ती अब्दुल्लाह साहब कासमी (इमाम व खतीब मस्जिद उवैस करनी, पटाण नगर, लातूर) शिरकत करेंगे।

यह जलसा हाशमी फंक्शन हॉल, हाशमी नगर, औसा में बाद नमाज-ए-मगरिब आयोजित होगा। आयोजकों की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि वे अपने अहबाब के साथ ज्यादा से ज्यादा तादाद में शामिल होकर कार्यक्रम को कामयाब बनाएं।

जलसे कइंजीनियर अज़हर हाशमी के ज़ेरे निगरानी ,इस जलसे मे शिरकत की दरखास्त मौलाना अब्दुल रऊफ साहब (इमाम मस्जिद हाशमी) द्वारा की गई है । कार्यक्रम में खवातीन के लिए पर्दे का खास इंतजाम किया गया है।

Post a Comment

0 Comments