पूर्व नगराध्यक्ष मरहूम मुजीबुद्दिन पटेल की याद में शालेय सामग्री वितरण..
औसा(अतन सुहेब कबीर) औसा शहर के पूर्व नगराध्यक्ष तथा ज्येष्ठ सामाजिक व राजनीतिज्ञ एड.म.मुजीबुद्दिन पटेल की 84 वी जयंती के अवसर पर हज़रत सूरत शाह उर्दू प्रा/माध्यमिक विद्यालय औसा में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम लिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के कोषाध्यक्ष हाजी हिमायत पटेल ने की और सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व नगरसेवक एड. समियोद्दिन पटेल प्रमुख अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. इन दोनों मान्यवरों के हाथों विद्यार्थियों को शैक्षणिक साहित्य वितरण किया गया.
इस अवसर पर मुख्याध्यापक शफियोद्दीन पटेल और सह.शिक्षक मुस्लिम कबीर ने मरहूम एड. मुजीबुद्दिन पटेल के जीवनी और कार्यों को बयान किया. इस समय पूर्व शिक्षक अब्दुल गनी सर, पूर्व सेवक जीलानी काज़ी भी मौजूद थे.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक कर्मियों ने सहभाग लिया.


0 Comments