ऑर्बिट स्कूल में भाषण प्रतियोगिता-करपुडे दिलावर महेबूबपाशा को मिला द्वितीय स्थान
औसा(प्रतिनिधी)ऑर्बिट प्री-प्रायमरी इंग्लिश स्कूल में “तीसरे अशरे और ताक रातों की अहमियत” विषय पर भाषण (स्पीच) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इस प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र करपुडे दिलावर महेबूबपाशा ने भाग लिया और अपने प्रभावी भाषण से द्वितीय स्थान प्राप्त किया.
करपुडे दिलावर महेबूबपाशा ने प्रतियोगिता में आत्मविश्वास के साथ अपने भाषण में तीसरे अशरे और ताक रातों की अहमियत पर विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत किए.इस नुमाया कामयाबी पर स्कूल की ओर से करपुडे दिलावर महेबूबपाशा को सर्टिफिकेट ऑफ अचिव्हमेंट और सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया.इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं प्रिंसिपल तथा डायरेक्टर ऍड.इकबाल शेख ने छात्रा का अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं.


0 Comments